Hapur News: जनपद के प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध
हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: सावन के दूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से मजबूत सुरक्षा कवच को तैयार कर लिया गया है। सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जबकि प्रमुख शिवालयों में और उसके अासपास सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। सावन मास चल रहा है। कांवड़ियां भी बम बम भोले के उद्घोष के साथ अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगने का क्रम शुरू हो जाता है। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियाें को पूरा कर लिया गया है। दिन निकलते ही मंदिरों पर सुरक्षा का कवच तैयार कर लिया जाएगा。 यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.