हापुड़, अक्टूबर 4 -- Hapur News: जनपद के विभिन्न थानों में अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद के बाबूगढ़, साइबर क्राइम, दौलाना और सिंभावली में मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य करने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।इन सभी कार्यों पर कुल करीब 11.54 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। बाबूगढ़ थाने में मालखाने की छत, थाना कार्यालय की छत और करीब 35 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल की मरम्मत प्रस्तावित है। इन कार्यों के लिए करीब 4.72 लाख रुपये, साइबर थाना भवन की छत की मरम्मत के लिए 1.72 लाख रुपये, धौलाना थाने में कंप्यूटर और सीसीटीएनएस कक्ष की छत, शौचालक के टैंक और थाना परिसर की बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराई जाएगी। इन कार्यों में करीब 1.84 लाख रुपये की अनुमानित ल...