Hapur News: जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
हापुड़, अक्टूबर 1 -- Hapur News: क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित आर.एस.के. इंटर कालेज में 13वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षिका की प्रतिनिधि व मुख्य अतिथि डॉ. मनजीत कौर, प्रधानाचार्या राजकीय इंटर कॉलेज मुर्शदपुर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मनजीत कौर को डा राजीव कुमार गोहित ने बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहित ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Samastipur News: रोसड़ा के जतिन व कल्याणपुर की अमिता बने सबसे तेज धाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.