हापुड़, सितम्बर 13 -- Hapur News: । बुलंदशहर रोड स्थित जदीद चौकी से बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्लों ब्रहमपुरी निवासी राजा शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 8 सितंबर की रात को वह करीब 8:15 बजे अपने मौसी के लड़के विपेन्द्र दत्त के साथ उसके निजी कार्य से जदीद चौकी पर अपनी मोटर साईकिल से गया था। पीड़ित और उसकी भाई जदीद चौकी पर करीब 9:10 तक रुके। यह भी पढ़ें- Hapur News: घर के अंदर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी जब वह चौकी से बाहर आया तो वहां से मोटर साईकिल गायब मिली, काफी तलाश करने पर भी उसकी मोटर साईकिल नही मिली। पीड़ित को शक है कि अज्ञात चोरो द्वारा उ...