Hapur News: जंगल में पशु के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप
हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा के जंगल में पशुओं के अवशेष मिलने से अफरातफरी मच गया। गांव के चौकीदार ने अवशेष देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव ट्याला निवासी सतीश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह गांव में चौकीदार है। मंगलवार दोपहर को वह हाईवे के रास्ते से गांव ट्याला से ततारपुर की तरफ जा रहा था। जब वह ट्याला बाईपास से थोड़ा आगे गांव असौड़ा के जंगल की तरफ पहुंचा तो गन्ने के खेत में पशुओं के अवशेष पड़े दिखाई दिए। इसकी सूचना पीड़ित ने तत्काल देहात थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस में अफरा तफरी मच गया।थाना हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.