Hapur News: जंगल जाने निकला किशोर लापता, परिजन चिंतित
हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर के लापता होने से परिजन परेशान हैं। किशोर घर से जंगल जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से किशोर को तलाशने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.