हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: पिलखुवा,संवाददाता।शनिवार को नगर में छठ पूजा को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई। इस दौरान छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। समिति के सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में लगातार जुटे हुए हैं।समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि छठ पूजा आस्था, अनुशासन और समर्पण का पर्व है। आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि समिति का प्रयास है कि पूजा परंपरागत रीति-रिवाजों और आपसी सहयोग के साथ संपन्न हो। इस मौके पर उपाध्यक्ष हरिहर यादव, रामनवल, संतोष श्रीवास्तव, शंभू श्रीवास्तव, प्रेमचंद,आदि उपस्थित रहें।------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...