Hapur News: चिपचिपी गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग, बाजारों में पसरा सन्नाटा
हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: जनपद में पिछले दो दिनों तक रुक-रुक कर हुई राहत की बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और हवा के थमने के कारण उमस व चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बुरी तरह बेहाल कर दिया। आलम यह रहा कि घरों से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तर-बतर हो गए और ठंडी हवा के लिए तरसते नजर आए। हर कोई अब इस उमस से निजात पाने के लिए फिर से झमाझम बारिश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सोमवार दोपहर होते-होते सूर्य देव के तल्ख तेवरों और हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) के बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: उमस के साथ वापस लौटी तीखी गर्मी, लोग हुए पानी-पानी तीखी धूप और उमस के कारण दोपहर के समय लोगों का घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। इसका सीधा असर शहर की रफ्तार पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.