Hapur News: चार लोगों को सांप ने डसा एक की मौत
हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: तहसील क्षेत्र के अलग अलग गांवों में चार लोगों को सांप ने डस लिया। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीनों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी पवन कुमार की बेटी रूबी घर पर काम कर रही थी। तभी काम करने के दौरान उसको सांप ने डस लिया। वहीं पड़ोसी गांव अकबरपुर बुकलाना निवासी जीत सिंह को भी घर के बाहर काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। जबकि गांव खिलवाई निवासी पीयुष को खेत पर जाने के दौरान सांप ने डस लिया। तथा गांव सलौनी निवासी आदेश को भी सांप के डसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती के दौरान उनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है। जहां आदेश की मौत हो गई। उसकी मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.