Hapur News: चंद मिनटों की बारिश से पानी से लबालब हुई सड़क, आवागमन हुआ बाधित
हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: हापुड़। इन दिनों हापुड़ का मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह से दोपहर तक कभी धूप कभी बादल छाए रहे, इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। दस मिनट की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद फिर धूप खिली और लोगों को चिपचिपाहट का अहसास हुआ। पिछले कई दिनों से हापुड़ का मौसम हर पल बदलता नजर आ रहा है। बुधवार की सुबह से आसमान में काले बादल नजर आए, लेकिन दोपहर तक कभी बादल तो कभी धूप की लुकाछिपी चलती रही। लेकिन दोपहर के समय आसमान में घने बादल छा गए। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। करीब दस मिनट झमाझम बारिश हुई और नीचले स्थानों पर जलभराव हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.