Hapur News: चंडी मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ
हापुड़, अगस्त 4 -- Hapur News: नगर के चंडी मंदिर परिसर में सोमवार को शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ किया गया है। कथा के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे उपस्थित रही। जिला अध्यक्ष कविता माधरे सहित सभी पदाधिकारियों ने व्यास पीठ का पूजन कर परम पूज्य कथावाचक मोहित भारद्वाज से आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि शिव महापुराण की कथा मानव जीवन को सही मार्ग दिखाती है और इसके श्रवण से मन को शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कथा में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और शिव भक्त उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया।------ यह भी पढ़ें- Nainital News: घटेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.