हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: शिविर सेवा के तहत चंडी देवी मंदिर पर आयोजित भव्य भंडारे का भाजपा नेता एवं समाजसेवी विकास तोमर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भोले बाबा का आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विकास तोमर ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण करते हुए कहा कि सेवा और धर्म के इस पुनीत आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। विकास तोमर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान हिमांशु अग्रवाल, सचिन पुंडीर, पवन कौशिक, मनीष माहेश्वरी, अमित टॉक, मनोज प्रताप सिंह, गुड्डु प्रजापति, कुलदीप कश्यप, बॉबी डिश वाले, अखिल तोमर, अंकित तोमर व नितेश वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...