हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़। जनपद हापुड़ के गांव घुंघराला में जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। बड़ा अस्पताल बनने से घुंघराला समेत कई गांवों के हजारों ग्रामीणों को हापुड़ इलाज के लिए जाने से छुटकारा मिल जायेगा। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान में गांव घुंघराला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। जिसमें कम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में गांव के ग्रामीणों को हापुड़ सीएचसी में उपचार कराने के लिए आना पड़ता है। अब जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव घुंघराला में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी का निर्णय लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। सीएचसी के लिए शासन से बजट जारी होने के बाद निर्माण ...