Hapur News: घर में घुसकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, नवम्बर 29 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव पावटी में घर में घुसकर महिला पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव पावटी निवासी रविता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि दो दिन पूर्व वह खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गई। देर रात को अपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से गांव निवासी युवक राज गोस्वामी उनके मकान में घुस गया। घर में घुसने के बाद वह जाग गई। इस दौरान उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.