Hapur News: घर में घुसकर हमला करने का आरोप
हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी गायत्री देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके पति और भाई के साथ पड़ोसी ने गाली गलौज की थी। उस समय लोगों ने फैसला करा दिया। लेकिन कुछ देर के बाद आरोपी उनके घर में लाठी डंडे लेकर घुस गए। वहां आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.