हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ग्राम वझीलपुर में मां-बेटे ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में पीड़ित के पैर में फैक्चर आ गया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद अब हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम वझीलपुर निवासी सोनम ने मुकदमा दर्ज कराया है । जिसमें बताया गया कि 27 जुलाई को गांव के ही रहने वाले ऋषि अपनी मां राजेश्वरी के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपी मां-बेटे...