हापुड़, अगस्त 13 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले तीन भाईयों ने एक घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उनका पड़ोसी उनके परिवार से रंजिश मानता है। उसने बताया कि कई बार विवाद हो चुका है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पड़ोसी के तीन बेटे दो दिन पूर्व उसके घर में घुस गए। वहां आकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Badaun News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, तीन पर मुकदमा पीड़िता ने उसका विरोध किया तो एक आरोपी एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...