हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी युवक ने पांच लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मोहसीन ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने ताऊ के घर गढ़ नगर में आया था। वहां आने के बाद वह परिवार के लोगों ने बात कर रहा था। तभी तीन चार लोग उसके पास आए और गाली गलौज करते हुए बैनामा वापस कराने की मांग की करने लगे। उसने मना किया तो आरोपियों ने हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...