हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह अपने घर पर काम कर रही थी। तभी उसका पड़ोसी उसके घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने उसको ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसके पति ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...