हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव अकडौली रोयल गार्डन कालोनी फेज वन निवासी एक व्यक्ति कि चोरों ने घर के बहार खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार गांव अकडौली रोयल गार्डन कॉलोनी फेज वन निवासी अंकुर चीमा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बुलंदशहर रोड़ स्थित नागा मंदिर के पास रोड़ पर उसका एक मकान है। पीड़ित गुरुवार की सुबह अपने मकान पर गया था। जिसमें की उसने बाइक को घर के बहार खड़ा कर मकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह बाइक को अंदर खडी करने के लिए वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नही लग सका।थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ...