Hapur News: घर के अंदर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सितम्बर 13 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव घुघंराला निवासी एक व्यक्ति के घर से अज्ञात चोरो ने देर रात घर के अंदर खड़ी बाइक को चोरी कर लिए गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार गांव घुंघराला निवासी सुहैल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 6 सिंतबर की रात उसने अपनी बाइक को घर के अंदर खड़ी की थी। सुबह जब उसने देखा की उसकी बाइक वहां से गायब है। पीड़ित ने आसपास के लोगो से जानकारी की तो पता चला कि अज्ञात चोर उसकी बाइक को ले गए।थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द चोर की पहचान कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।-----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.