हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: जनपद में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अब गढ़मुक्तेश्वर में 44 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में स्वाइन फ्लू के केस बढ़कर 7 हो गए। वहीं एक मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। बदलते मौसम में जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब बुखार के साथ जिले में स्वाइन फ्लू के केस भी बढ़ रहे हैं। गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला उपाध्यायनगर में एक महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य टीमें अलर्ट हो गई। सीएमओ के आदेश पर तुरंत स्वास्थ्य टीम मरीज के घर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नौ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, चा...