हापुड़, नवम्बर 4 -- Hapur News: हापुड़ । परिवार रजिस्टर की नकल देने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले आरोपी ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ग्राम विकास अधिकारी ने रिश्वत मांगने का तरीका भी निराला था। पहले दावत के नाम पर शराब, मुर्गा और पूड़ी की मांग की, लेकिन बाद में खाने-पीने का सामान लेने के बजाय पांच हजार रुपये नकद देने के लिए कहा गया। पीड़ित की जागरूकता और टीम की सजकता के कारण आखिरकार ग्राम विकास अधिकारी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वहीं आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। वहीं टीम ने आरोपी को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: एंटी करप्शन की टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए दबोचारिश्वत की मांग और श...