हापुड़, अक्टूबर 17 -- Hapur News: क्षेत्र के हरोड़ा रोड से दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी पर ग्राम प्रधान पुत्र समेत सात लोगों ने बाइक को रोकने के बाद गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव रतुपुरा निवासी अजय कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व वह दुकान को बंद कर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसको गांव निवासी ग्राम प्रधान पुत्र मुस्तफा ने अपने साथी फुरकान, इरफान, जफरे, भूरे समेत अन्य अज्ञात लोगों ने रोक लिया। उसके रुकने के बाद आरोपियों ने गाली गलौज की। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसको पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की रिपोर्...