हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: गौरव त्यागी हत्याकांड के 25 हजार के इनामी सातवें हत्यारोपी को पुलिस सात दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के मिलने के संभावित स्थानों पर लगातार दाबिश दी जा रही हैं, प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी की 18 अगस्त की दोपहर को लाठी-डंडों और हथौड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गौरव बाइक पर सवार होकर जानलेवा हमले के एक मामले में अपने वकील से मिलने कचहरी आ रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेरकर हथौड़े, लाठी डंडों से हमला कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड के आरोपी कचहरी में आत्मसमर्पण करने पहुंच सकते हैं। पुलिस ने कचहरी गेट के पास से दो आरोपी अमित और कुलदीप को गिरफ्...