Hapur News: गोवर्धन परिक्रमा परिवार की सातवीं मासिक फेरी निकाली गई
हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: नगर में गोवर्धन परिक्रमा परिवार की सातवीं मासिक फेरी राधाकृष्ण मंदिर, रेलवे रोड मंडी से श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। फेरी सुनारों वाली गली, अशोक नगर और लुहारन मोहल्ले से होते हुए घेरों पर सोनू व ममता अग्रवाल के निवास पर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। फेरी में चाचा महेंद्र, सचिन, योगेश, विनीत, प्रेम प्रकाश सेन वाले, रामकुमार, शिवम, शुभम, निशांत, नीरज, रवि तोमर, प्रेम बिहारी दास, मनोज सेन, निक्की, गगन सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.