हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: । कोतवाली पुलिस ने मोदीनगर बस अड्डे के पास गोदाम में हुई चोरी का अल्प समय में खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 14 लोहे की प्लेट, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त टैम्पो बरामद किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समीर और शाहिद उर्फ मूसा निवासी अशोकनगर, नकुल निवासी ग्राम अमराला तथा एक बाल अपचारी के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि पुलिस टीम ने एनएच-09 से टूटे फाटक की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ग्रिल गेट बरामद, नाबालिग सहित चार पकड़ाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...