हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: सोमवार की सुबह को गंगा नगरी स्थित सरकारी गेस्ट हाउस के निकट पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह गंगा नगरी में लोग गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गेस्ट के निकट हाईवे पुल के नीचे पहुंचे तो देखा कि एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव को देखकर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त का प्रयास किया, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...