हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: महिला ने गृह क्लेश के चलते बुधवार को गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार एक महिला बुधवार की शाम ऑटो से गंगा पुल पर उतरीं थी। इसके बाद वे काफी देर तक पुल और हाईवे के किनारे पर टहलती रहीं, फिर सीढ़ियां उतरकर आरती प्लेटफार्म पर पहुंच गईं। वहां पर काफी देर तक सीढ़ी पर बैठी रहीं। कुछ ही देर बाद वह तट पर पहुंचीं और नाव पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी।महिला को कूदता देखकर गोताखोर मोटरबोट से पहुंच गए और सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि परिवार के लोग उन्हें आए दिन परेशान करते रहते है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों को...