हापुड़, अगस्त 22 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात की साइबर सेल टीम ने गूगल पे के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित को शत प्रतिशत धनराशि 33500 रुपये वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला नवदुर्गा कालोनी निवासी आक्रोश तेवतिया ने पुलिस को बताया कि गूगल पे के माध्यम से उसके साथ 33500 रुपये की आॅनलाइन ठगी हो गई है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने तुरंत साइबर सेल टीम को मामले की जांच में लगाया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शत प्रतिशत धनराशि 33500 रुपये वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने लोगों से अपील की है कि बैंक खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में बिना देरी के तुरंत साइबर हेल्पलाइन न...