हापुड़, सितम्बर 14 -- Hapur News: हापुड़ के गांव काठीखेड़ा में सोमवार को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान काठीखेड़ा गेट से गांव के सरकारी स्कूल तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों के माध्यम से सम्राट मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। समाज के लोगों ने सम्राट मिहिर भोज भोज के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।किसान नेता रिकेंश मुकद्दम ने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ने राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए एक चक्रवर्ती राष्ट्र के रूप में नाम स्थापित किया। मिहिर भोज के पास विशाल सेना थी और उन्होंने विदेशी और तुर्क आक्र्रमणकारियों को बार-बार हराया। उनकी शक्ति और साहस से भयभीत होकर एक शताब्दी तक भारत की तरफ नहीं आए थे। ऐसे में महान गुर्जर सम्राट को हम सभी प्रणाम करते ...