हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्लान मोहल्ला स्थित मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पालिका परिषद पिलखुवा के चेयरमैन विभु बंसल ने संत गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान समरसता, समानता, सद्भाव, सामाजिक एकता और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, कार्यक्रम संयोजक सभासद नरेश भारती, सह संयोजक विनय कोरी, सभासद अजय कुमार, राजीव हंडा, पवन चौधरी, नरेंद्र सैनी, आकाश जाटव, नरेंद्र जाटव, सरोज देवी, अभियान संयोजक सोनिया भारती, दीपक राबिया, ...