हापुड़, अक्टूबर 30 -- Hapur News: गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर हापुड़ का 62 वां वार्षिकोत्सव 1 एवं 2 नवंबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसके उपलक्ष्य में यजुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन हुआ।यजुर्वेद परायण यज्ञ में पूर्ण आहुति 2 नवंबर दिन सोमवार को होगी। इस वार्षिक उत्सव में आर्य जगत के मूर्धन्य विद्वानों के साथ-साथ सन्यासी एवं नेतागण पधार रहे हैं। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कुशल देव रहे। डॉ शिवकुमार आर्य ने बताया कि यज्ञ के द्वारा ही मनुष्य मात्र का कल्याण होता है। गुरुकुल के प्राचार्य डॉ.प्रेमपाल शास्त्री ने भी यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए सभी गृहस्थियों को चार प्रकार के यज्ञ करने का आह्वान किया। आचार्य रणजीत सिंह, ज्ञान सिंह पवार, मूलचंद आदि शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...