हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के पुलिस महकमे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिस अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों को के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मेरठ रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने वहां मौजूद सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता की शपथ दिलाई। एसपी ने कर्मचारियों का उत्सावर...