हापुड़, अक्टूबर 17 -- Hapur News: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की तत्परता और काउंसिलिंग से कई उजड़े हुए परिवारों को फिर से बसाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मी (जिन्हें अक्सर लेडी सिंघम भी कहा जाता है) पारिवारिक विवादों को सुलझाकर आपसी सहमति से जोड़ों को एक साथ रहने के लिए राजी करती हैं। नवरात्र में 17 मामलों में से महिला थाने में 12 रिश्तों को टूटने से बचा दिया गया है। हापुड़ पुलिस अपने महिला थाने के माध्यम से पारिवारिक विवादों को सुलझाने और टूटे हुए वैवाहिक रिश्तों को दोबारा जोड़ने के लिए लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Bareily News: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया थाना का निरीक्षण पुलिस केवल कानूनी कार्रवाई करने के बजाय काउंसलिंग (परामर्श) को प्राथमिकता देकर पति-पत्नी के घरों क...