हापुड़, अक्टूबर 17 -- Hapur News: गढ़-बुलंदशहर रोड पर सदरपुर गांव के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए हादसे के दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। ट्रैक्टर चालक की पहचान चांदनेर गांव निवासी के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर स्थानीय क्रेशर पर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल चालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों ...