हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना की गूंज के बीच शुक्रवार को शहर में जगह जगह धूमधाम से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गईं। झाकियों से सुसज्जित शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भजनों की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते नाचते-गाते भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ निकली विसर्जन यात्रागणेश उत्सव का कार्यक्रम मराठा समाज द्वारा सर्राफा बाजार से बैंड-बाजे और डीजे के साथ गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना, देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढकऱ कौन आदि भजनों पर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु खूब थिरके। शोभायात्रा सर्राफा बाजार अहाते से प्रांरभ होकर मेरठ गेट पुलिस चौकी, गोल मार्केट, मंडी पा...