हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: विश्वविख्यात नगर के बारदरी मैदान रामलीला में मंगलवार को चारों भाइयों के स्नेह मिलन सहित मानस के विविध प्रसंगों का मंचन किया गया। श्रीराम द्वारा लक्ष्मण के संदेह और भरत के मोह को नष्ट करता देख लीलाप्रेमी विभोर हो गए। वहीं ब्रजघाट में पुत्र के वियोग में राजा दशरथ के प्राण चले गए। इस दौरान लीलास्थल पर हाथ जोड़े बैठे श्रद्धालुओं ने प्रसंगों पर जय श्रीराम के उद्घोष किए। रामलीला में मंगलावार की राम को भारद्वाज मुनि के आश्रम से भरत श्रीराम से मिलने चले तो इंद्र घबरा गए। उन्होंने देवगुरु बृहस्पति से कहा कि कुछ ऐसा उपाय करिए कि श्रीराम से भरत ना मिलें। यह भी पढ़ें- Faridabad News: सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया बृहस्पति इनकार कर देते हैं। इधर, भरत पयस्वनी नदी के किनारे पहुंचे। उधर...