हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: बारदरी मैदान में चल रही रामलीला में श्रीराम का लक्ष्मण एवं माता जानकी सहित वन में जाना और दशरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके अलावा केवट-राम संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता जानकी वनों को गए। राजा दशरथ ने मंत्री सुमंत को उनके भेजा तथा कहा कि वे श्रीराम राम को वनों में घूमाकर वापस ले आए। मंत्री सुमंत उनसे वापस लौटने का अनुराग किया, लेकिन श्रीराम सुमंत को जंगल में सोती अवस्था में छोड़ जंगलों में चले गए। निषादराज के साथ श्रीराम गंगा तट पर पहुंचे, वहां केवट ने अपने परिजनों के साथ उनका स्वागत किया तथा गंगा से पार पहुंचाने से पूर्व उनके चरण पखारकर तथा परिजनों को वह चरणामृत पिलाकर उन्हें गंगा पार उतारा। यह भी पढ़ें- Etah News: दशरथ-कैकेयी संवाद सुन भ...