हापुड़, अक्टूबर 9 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। गढ़-दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास महिंद्रा पिकअप की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवारियां बैठकर जा रही थीं। इसी दौरान सरूरपुर गांव के पास पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने याकूब निवासी वेट, थाना सिंभावली को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।छह लोग घायल, पुलिस जांच में जुटीहादसे में महावीर राना और प्रेमपाल निवासी नयाबांस बक्तावरपुर,...