हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: आगामी गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने मेला क्षेत्र और श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसपी ने स्याना चौपला, सलारपुर कट, स्याना बॉर्डर और ब्रजघाट सहित गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के आने वाले प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।एसपी यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कार्तिक गंगा स्नान को ...