हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार में मंगलवार को हरी संकरी अभियान को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें नगर के सभासदगण अधिकारी गण एवं लोकभारती सहित सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हरि शंकरी अभियान के जिला संयोजक भारत भूषण गर्ग ने किया। उन्होंने हरि शंकरी के महत्व को समझाते हुए बताया कि हरि शंकरी लगाए जाने से ऑक्सीजन फैक्ट्री का निर्माण होता है। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने कहा कि हमें हरि संकरी के पौधे को उत्सव के रूप में लगाना चाहिए। हरिशंकरी अभियान के सह जिला संयोजक गुलशन त्यागी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों से आह्वान किया कि अगले दो से तीन दिन में अपने-अपने वार्ड में स्थान का चयन करके अवगत करा दें। यह भी पढ़ें- Deogarh News: विकास व...