हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: क्षेत्र में स्थित आरएसके इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पुठिया का विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह, प्रबंधक संदीप कुमार एवं प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गोहिट ने मोमेंटो, पटका एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि श्वेता पुठिया ने बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ का अवलोकन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल-कूद को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। खेलों से हमें प्रसन्नता के साथ-साथ ऊर्जा, उत्साह और नवीनता की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के साथ जीआईसी श...