Hapur News: खेत से किसान की बाईक हुई चोरी
हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: खेत पर टयूबेल चलाने गए गांव निवासी एक किसान की बाईक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव गिरधरपुर तुमरैल निवासी सुशील शर्मा ने बताया कि 25 सिंतबर को शाम 5 बजे अपने ही भांजे की मोटरसाईकल से बम्बे रजवाहे की तरफ अपने खेत पर टयूबेल चलाने के लिए गया था। जब वह वापस लौटा तो उसकी बाईक वहां से गायब मिली। पीड़ित किसान ने अपनी बाइक को आसपास के लोगों से पूछताछ की और उसे तलाश किया लेकिन बाइक का कुछ पता नही चल सका। यह भी पढ़ें- वाहन चोरों का बढ़ा आतंक, दो बाइक चोरी इसके बाद पीडित ने पुलिस से घटना की शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।-----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.