हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: पिलखुवा। मुख्य बाजार में अचानक एक व्यक्ति खुले नाले में गिर गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद खुले नाले को लेकर लोगों में नाराजगी है। नगर पालिका अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद खुले नाले को बंद कराने सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...