हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव खुड़लिया के जंगल में हाईवे किनारे तेंदुआ होने के बाद ग्रामीण दहशत में है। दूसरे दिन भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम ने तेंदुए की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार की रात गांव निवासी अंशु चौधरी गांव के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने गांव के निकट जंगल में हाईवे किनारे एक तेंदुए को देखा। उसके बाद दूसरा तेंदुआ वहां पर नजर आया। तेंदुओं को देखकर वह डर गए और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण सूचना पर ग्रामीण हाथ में लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग ...