Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भड़के व्यापारी
हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली और कथित उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जिला मुख्यालय पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने और मनमाने तरीके से व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। जिला वरिष्ठ महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सैंपल भरते समय रिटेलर के साथ-साथ निर्माता को भी पार्टी बनाया जाना चाहिए तथा फॉर्म 5 क निर्माता के पते पर पंजीकृत डाक से भेजा जाना चाहिए। वैध बिल प्रस्तुत करने पर केवल निर्माता को ही मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.