हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: तीज पर्व से एक दिन पूर्व खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर में स्थित अलग अलग मिठाई की दुकान पर पहुंच कर विभिन्न मिठाई के सैंपल लिए। टीम की कार्रवाई को देखते हुए अन्य लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। शुक्रवार को चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त के नेतृत्व मे गठित सचल दल के सदस्य पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विपिन कुमार सिंह, आर.पी. गुप्ता, सोवेन्द्र सिंह द्वारा नगर में छापेमार अभियान चलाया गया। टीम के द्वारानगर के पण्डित जी स्वीटस पर औचक छापा मारकर बेसन का लडडू, बालाजी स्वीटस से बंगाली रसगुल्ला, आकाशद्धीप स्वीटस से बेसन के बत्तीसा, जानू स्वीटस से सोनपपडी का एक एक नमूना संग्रहित किया गया है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: दूषित बर्फी, लड्डू, फिंगर चिप्स कराए नष्ट, दो नमूने संग्रहित उपरोक्त समस्त नमूनो को खाद्य ...