हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को बाबूगढ़ छावनी एवं एनएच-09 स्थित ढाबा पर छापा मारा। इस दौरान पनीर, बटर और दूध का नमूना संग्रहित कर जांच को लैब भेजा गया। विभागीय कार्यवाही से ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-सेकेंड चन्द्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने गुरूवार को एनएच-09 बाबूगढ़ स्थित बिस्मिल्लाह ढाबा पर छापा मारा। उन्होंने ढाबा से ग्रेवी का नमूना संग्रहित किया। ढाबा पर टीम को गंदगी समेत अन्य समस्या पायी गई, जिसपर ढाबा संचालक को सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। इसके बाद टीम बाबूगढ छावनी स्थित गर्ग डेयरी पर पहुंची, जहां पनीर, बटर, दूध का एक-एक नमूना संग्रहित कर जांच को लैब भेजा गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने यूनिक बेकरी पर ल...