हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की शिक्षिका को पानी की बोतल समझकर गलती से तेजाब की बोतल दे दी। जिसके पीते ही शिक्षिका की हालत बिगड़ गई थी। जिसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया कि हालत में सुधार होने पर शिक्षिका को आईसीयू से रूम में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं इस मामले में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही। हालांकि पीड़िता या परिजन की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। तेजाब की बोतल से नमूना लेने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी को अब तक की स्टेटस रिपोर्ट देंगे और मजिस्ट्रेट के समक्ष नमूने लेने के संबंध में भी आवश्यक आदेश लेंगे। यह भी पढ़ें- Hapur News: बिना लाइसेंस चल रही कंफैक्शनरी ...